Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में दिखाई देने लगा प्रधानमंत्री के आव्हान का असर मंत्री...

मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगा प्रधानमंत्री के आव्हान का असर मंत्री कार छोड़ इलैक्ट्रिक स्कूटी से पहुंचे मंत्रालय

 

भोपाल 12 मई 2026 / विश्व स्तर पर व्याप्त हालतों का दुष्प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था पर न हो इसके लिए हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल पेट्रोल की बचत करने के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग के देशव्यापी आव्हान का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री के आव्हान के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को सबसे पहले इस पर अमल शुरू किया है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर आज भोपाल में है और भोपाल में वह इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन से न केवल सड़कों पर घूमते नजर आए, बल्कि भोपाल स्थित अपने शासकीय बंगले c18 शिवाजी नगर से मंत्रालय भी इसी वाहन से पहुंचे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री की अपील का अनुसरण करते हुए इसका पालन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह सभी से अपील करेंगे कि वह भी पेट्रोल डीजल का कम से कम इस्तेमाल करें और अत्याधिक आवश्यकता होने पर ही डीजल-पेट्रोल वाहनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे विदेशों पर हमारी निर्भरता कम होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य मंत्री और अधिकारी भी इस आह्वान को अमल में लाएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा में भ्रमण के दौरान भी वह इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहन का ही इस्तेमाल करेगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments