Homeदेशमोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी तो यूं खिलखिला उठीं वो

मोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी तो यूं खिलखिला उठीं वो

पीएम मोदी इस समय इटली दौरे पर हैं, पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. पीएम मोदी ने यहां पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट टॉफी गिफ्ट की है. पीएम मोदी के इस खास तोहफे के बारे में मेलोनी ने जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया है.

इटालियन पेंटर टोमासेटी ने पीएम मोदी को वाराणसी का एक आकर्षक पेंटिंग भेंट किया. जिसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि रोम में काशी की एक झलक! आगे लिखा कि इटैलियन पेंटर, मिस्टर जियाम्पाओलो टोमासेटी ने वाराणसी पर अपना काम दिखाया. भारतीय संस्कृति के लिए उनका जुनून चार दशकों से भी ज्यादा पुराना है. 1980 के दशक में उन्होंने वैदिक संस्कृति पर किताबों के लिए इलस्ट्रेटर के तौर पर शुरुआत की. 2008 से 2013 तक उन्होंने महाभारत से जुड़ी 23 बड़ी पेंटिंग्स पर काम किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments