Homeप्रमुख खबरेंदिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल अगले माह होगा समाप्त,फिर से राज्यसभा जाने...

दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल अगले माह होगा समाप्त,फिर से राज्यसभा जाने से कर चुके हैं इनकार

मध्य प्रदेश राजस्थान से तीन-तीन सीटें खाली होने जा रही हैं

नई दिल्ली 22 मई 2026/अगले महीने राज्यसभा की खाली हो रही 22 सीटों पर चुनाव होने हैं. प्रमुख नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई नाम हैं, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है. चुनाव आयोग इसको लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी करेगा.

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात से चार-चार सीटें खाली हो रही हैं. राजस्थान और मध्य प्रदेश से तीन-तीन सीटें खाली होने जा रही हैं. वहीं मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड से एक-एक सीट खाली होगी. इनके अलावा झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से एक-एक सीट पर उपचुनाव भी हो सकता है.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है. इसी तरह अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त हो रहा है.

माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रवनीत सिंह को पार्टी दोबारा राज्यसभा भेज सकती है. वहीं कूरियन को केरल चुनाव के मद्देनजर सरकार में लाया गया था. अब देखना होगा कि बीजेपी उन्हें फिर से राज्यसभा भेजती है या नहीं. केंद्रीय मंत्रि परिषद में इन दोनों मंत्रियों का बना रहना इस बात पर निर्भर करेगा कि वे फिर से राज्यसभा में आते हैं या नहीं.

कर्नाटक से संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को तीन सीटें मिल सकती हैं. इनमें से एक पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुना जाना तय माना जा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक सीट जीतने के लिए जोर लगाना पड़ेगा. हालांकि उसके पास केवल छह सरप्लस वोट हैं. ऐसे में किसी वरिष्ठ नेता पर दांव लगाया जा सकता है. खुद दिग्विजय सिंह फिर से राज्यसभा जाने से इनकार कर चुके हैं. राज्य में दो सीटें बीजेपी और एक कांग्रेस को मिल सकती है. बीजेपी की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन भी दौड़ में हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments