Homeप्रमुख खबरें100 स्थान पर किसान सुनेंगे मन की बात

100 स्थान पर किसान सुनेंगे मन की बात

ग्वालियर, 24 मई2026/ भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में आज मुखर्जी भवन कार्यालय पर आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले मन कि बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा किसान मोर्चा व मन कि बात संयोजको के साथ एक  बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर के 100 स्थानों पर किसानों के साथ सामूहिक रूप से “मन की बात” सुनने हेतु व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों के उत्थान, आत्मनिर्भर कृषि और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते रहे हैं। “मन की बात” कार्यक्रम देश के किसानों को नई प्रेरणा और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव, वार्ड एवं किसान बहुल क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी श्री मेघसिंह गुर्जर तथा किसान मोर्चा के सह कार्यालय मंत्री एवं ग्वालियर संभाग सह प्रभारी श्री नरेंद्र शर्मा ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा ग्वालियर नगर जिलाध्यक्ष गिर्राज व्यास ने किया, जबकि आभार “मन की बात” कार्यक्रम के जिला प्रभारी दारा सिंह सेंगर ने व्यक्त किया।
उक्त बैठक में जिले के महामंत्री धर्मेंद्र तोमर, जवाहर प्रजापति, राजू पलैया किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री धपली चौहान, श्री चिंटू परमार जिला मीडिया प्रभारी डॉ निशिकांत मोघे सहित मंडलों के “मन की बात” प्रभारी एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments