Homeउत्तरप्रदेशईद पर हिन्दू युवक की हत्या करने वाले असद को एनकाउंटर में...

ईद पर हिन्दू युवक की हत्या करने वाले असद को एनकाउंटर में यूपी पुलिस ने किया ढेर

असद के एनकाउंटर पर बोले संगीत सोम जिहादी मानसिकता वाले लोगों को इसी तरह जड़ से कुचला जाना चाहिए.

गाजियाबाद 31 मई 2026/गाजियाबाद में ईद के दिन चाकू से गले पर हमला करके एक हिन्दू युवक सूर्या चौहान की हत्या करने वाले हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. इंदिरापुरम में पुलिस ने असद का एनकाउंटर किया. इसके अलावा उसका एक साथ मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. दोनों तरफ से 50 राउंड फायरिंग की गई. इस एनकाउंटर में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हैं.

उधर, सूर्या की मां सरोज ने ये मांग की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि असद की लाश की तस्वीर उन्हें दिखाई जानी चाहिए. वहीं सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि असद शहर छोड़ने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम में असद का एनकाउंटर कर दिया. सूर्या की मां ने कहा, “जिस तरह मेरे बच्चे को मारा गया, उन्हें (आरोपियों को) भी उसी तरह मारकर लाया जाना चाहिए. मैं अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखा है. ”

दरअसल, पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आने वाला है. इस बीच पुलिस उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी. की. इसी दौरान पुलिस को असद अपने साथी के साथ बाइक पर आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने को कहा. पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी असद पर फायरिंग की. इस मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी है.

असद के एनकाउंटर पर बोले संगीत सोम जिहादी मानसिकता वाले लोगों को इसी तरह जड़ से कुचला जाना चाहिए.

मेरठ-गाजियाबाद में असद एनकाउंटर पर बीजेपी नेता संगीत सोम ने गाजियाबाद पुलिस को एनकाउंटर पर बधाई दी. जिहादी मानसिकता वाले लोगों को इसी तरह जड़ से कुचला जाना चाहिए. पूरे देश की जनता गाजियाबाद पुलिस के साथ खड़ी है. ऐसी मानसिकता के लोग रहे तो देश को पाकिस्तान और लेबनान बनने में देर नहीं लगेगी. खराब मानसिकता के लोग ही एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं. कुर्बानी के नाम पर हत्या करने वालों का यही अंत होना चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments