मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को मुंबई में 89 की उम्र में निधन हो गया.
उनकी एक क़रीबी दोस्त ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उम्र से जुड़ी समस्याओं के कारण सुमन कल्याणपुर का निधन हुआ.
सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में पवन हंस श्मशान घाट पर सुबह करीब 11.30 बजे से 12 बजे के बीच किया जाएगा.
कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी आवाज़ से लोकप्रियता हासिल की. वो पद्म भूषण से सम्मानित भी हुई थीं.
कल्याणपुर ने कई मशहूर गाने गाए, इनमें ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम ही से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ शामिल हैं.