Homeप्रमुख खबरेंस्व. गंगाराम बांदिल कि 39वी पुण्यतिथि पर कल 2 जून को होगी...

स्व. गंगाराम बांदिल कि 39वी पुण्यतिथि पर कल 2 जून को होगी श्रद्धांजलि सभा

ग्वालियर। 1 जून।भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल, प्रख्यात समाजसेवी एवं पूर्व विधायक श्रद्धेय स्वर्गीय श्री गंगाराम बांदिल जी की 39वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 2 जून, मंगलवार को प्रातः 8 बजे मुखर्जी भवन, भाजपा कार्यालय, महाराज बाड़ा में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित होकर स्वर्गीय गंगाराम बांदिल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा उनके समाज और संगठन के प्रति योगदान को स्मरण करेंगे।
जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धेय गंगाराम बांदिल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करने का आग्रह किया है।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गंगाराम बांदिल सेवा संस्थान एवं भाजपा महानगर संगठन के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments