Homeप्रमुख खबरेंगांधी प्राणी उद्यान, पर्यावरण दूत फाउंडेशन एवं ए.एस.आई. सिटी चैप्टर ग्वालियर द्वारा...

गांधी प्राणी उद्यान, पर्यावरण दूत फाउंडेशन एवं ए.एस.आई. सिटी चैप्टर ग्वालियर द्वारा किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

ग्वालियर, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गांधी प्राणी उद्यान, पर्यावरण दूत फाउंडेशन एवं ए.एस.आई. सिटी चैप्टर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में गांधी प्राणी उद्यान के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गांधी प्राणी उद्यान के क्यूरेटर श्री गौरव परिहार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. अंजनी जलज, श्री अमर सिंह, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती आभा तोमर, श्रीमती दीप्ति गुप्ता, श्रीमती नीतू बंसल, श्रीमती धम्म मित्रा, श्रीमती निरा यादव,श्री मती सरोज , श्री दिनेश, श्री आशीष राजौरिया, श्री आशीष उदैनिया सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम प्रभारी श्री अजित सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया, जिससे पौधारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम न रहकर सतत पर्यावरण संरक्षण का अभियान बन सके।
अंत में पर्यावरण दूत फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।
जारीकर्ता:

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments