Homeदेशचुनाव आयोग से भी झटका,रद्द ही रहेगा मीनाक्षी का नामांकन अब सुप्रीम...

चुनाव आयोग से भी झटका,रद्द ही रहेगा मीनाक्षी का नामांकन अब सुप्रीम कोर्ट जाने का ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली 10 जून 2026/मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर खींचतान अभी जारी है, जहां कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फॉर्म पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज करवाई थी. इसके बाद भोपाल में मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन रद्द कर दिया. इसके बाद कांग्रेस ने देर रात तक चुनाव आयोग के ऑफिस को घेरे रखा और अगले दिन धरना दिया. इसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा और अपनी सारी व्यथा बताई. अब सूत्रों के हवाले से पता चला है कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है. अब मीनाक्षी का नामांकन रद्द ही रहेगा. अब उनके पास सुप्रीम कोर्ट जाने का ही ऑप्शन बचा हुआ है.

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग से मिला, जिसमें केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल और रणदीप सुरजेवाला जैसे नेता शामिल रहे. इन्होंने नामांकन रद्द करने के फैसले पर आपत्ति दर्ज कराई. कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर दावा किया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन नियमों के अनुरूप था और उसे रद्द करना पूरी तरह गलत है. पार्टी ने आयोग से फैसले की समीक्षा करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. लेकिन चुनाव आयोग से भी कांग्रेस को राहत नहीं मिली है.

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इलेक्शन कमीशन या भाजपा कमीशन. इसके बाद उन्होंने बताया है कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया है और सुनवाई से भी मना कर दिया गया है. जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार को त्रुटियां सुधारने का समय दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments