Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस ने रात 2 बजे खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा फिर भी...

कांग्रेस ने रात 2 बजे खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा फिर भी नहीं मिली सफलता शुक्रवार तक टली कार्यवाही

नई दिल्ली 11 जून 2026/सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने और उसके बाद दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा स्थिति यथावत रखने को लेकर बोखलाई कांग्रेस बुधवार को आधी रात के बाद तक मंथन करती रही और
कांग्रेस ने   बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 1 बजकर 48 मिनट पर डिजिटल माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका  दायर की  इसमें आरोप लगाया गया  कि रिटर्निंग ऑफिसर ने गैर-कानूनी, मनमाने और पक्षपातपूर्ण तरीके से फैसला किया है, इसे रद्द किया जाए।
उधर आज सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी है। कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस और चुनाव आयोग की दलीलें सुनने के बाद ऐसा कहा।
इससे पहले सुनवाई के दौरान कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी बोले- मामले पर आज ही सुनवाई की जरूरत है क्योंकि नामांकन वापसी के लिए दोपहर 3 बजे तक का ही समय है।
इस पर चुनाव आयोग ने कहा- हमें इस याचिका की कॉपी ही नहीं दी गईं है।
सिंघार बोले- न्याय में देरी क्यों?
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- कांग्रेस को आज सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। चुनाव आयुक्त चाहते तो कल इस बारे में निर्णय दे सकते थे। खारिज करना या स्वीकार करना, यह विशेष अधिकार चुनाव आयोग को है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments