मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे निर्विरोध तय हो गए हैं, जहां बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही गुजरात में भी बीजेपी के सभी चार उम्मीदवार ने राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत दर्ज की है.
सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे निर्विरोध तय हो गए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के खारिज कर दिए जाने के बाद, राज्य की तीसरी राज्यसभा सीट पर मुकाबला भी समाप्त हो गया है.
नामांकन प्रक्रिया के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस उम्मीदवार पर हलफनामे में आपराधिक मामले/कोर्ट नोटिस की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था. आपत्तियों की जांच और सुनवाई के बाद उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया. इसके साथ ही, बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट का निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के तीनों उम्मीदवार जीत का सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है. बीजेपी के तीनो उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए हैं.