Homeखेलभारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में हराया

भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में हराया

 

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज खेले गए पहले वनडे मैच को भारत ने  7 विकेटों से जीत लिया है। शुभमन गिल ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन की नाबाद पारी खेली। अंत में केए राहुल ने 19 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम इंडिया को 13 गेंद शेष रहते जीत की दहलीज पार करवाई।

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरुआत हुई। 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टॉस के लिए एक बजे का समय निर्धारित था लेकिन बारिश की वजह से इसमें देरी हुई। मौसम साफ होने के बाद 25-25 ओवर का खेल हुआ। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट और 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments