ग्वालियर 16 जून 2026/चेम्बर चुनाव को लेकर शब्द शक्ति न्यूज़ की खबर आज सच साबित हुई व्हाइट हाउस से अध्यक्ष पद का टिकट काटे जाने के बाद वर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने आज शाम एक बैठक में अपने शक्तिबल का जोरदार प्रदर्शन किया और अपने समर्थकों की इच्छा का सम्मान करते हुए खुद के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरने का ऐलान कर दिया।
उल्लेखनीय है कि शब्द शक्ति न्यूज़ ने कल ही उनके निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ने की खबर प्रकाशित कर दी थी।
डॉ प्रवीण अग्रवाल ने आज शाम अपने समर्थकों की बैठक आहूत की थी उनका कहना था कि वे अध्यक्ष का चुनाव लड़ें या नहीं इसका निर्णय आज उनके समर्थकों की इच्छा को दृष्टिगत रखते हुए लिया जाएगा।
आज बैठक में डॉ प्रवीण अग्रवाल के समर्थक व्यापारियों की जोरदार भीड़ उमड़ी और उन्होंने एक स्वर से डॉ अग्रवाल से चुनाव में उतरने की बात कही इसके बाद डॉ अग्रवाल ने समर्थकों की इच्छा को शिरोधार्य करने की बात कहते हुए खुद के चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
इस प्रकार व्हाइट हाउस से ही तालुक्कात रखने वाले दो व्यापारी अध्यक्ष हेतु चुनाव मैदान में सामने आ गए हैं एक प्रत्याशी पारस जेन को व्हाइट हाउस के प्रवीण विरोधी गुट ने अध्यक्ष का उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया था अब आज इसी हाउस के डॉ प्रवीण अग्रवाल ने अध्यक्ष पद हेतु खुद के चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। उधर एक अन्य क्रिएटिव हाउस ने अभी अध्यक्ष पद हेतु अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।