Homeप्रमुख खबरेंहर हर महादेव के नारों से गूंजी कश्मीर घाटी पवित्र अमरनाथ यात्रा...

हर हर महादेव के नारों से गूंजी कश्मीर घाटी पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू

वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई. अधिकारियों के हवाले से ख़बर  है कि श्रद्धालुओं का पहला जत्था बालटाल और नुनवान के दोनों बेस कैंप से रवाना होकर दक्षिण कश्मीर के हिमालय में समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ गया है.

इससे पहले 4800 यात्रियों का पहला जत्था भारी सुरक्षा के बीच कश्मीर पहुंचा था.

इस गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन होते हैं. अधिकारियों ने बताया कि यात्रा शुक्रवार तड़के दोनों मार्गों से शुरू हुई.

इनमें पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग शामिल हैं. बीच-बीच में बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा.

उन्होंने बताया कि पुरुषों, महिलाओं और साधु-संतों सहित श्रद्धालुओं के जत्थे सुबह होते ही दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र स्थित बालटाल बेस कैंप से अपनी यात्रा पर रवाना हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments