Homeदेशघर पर ही यूं तैयार करें बोगनवेलिया का पौधा

घर पर ही यूं तैयार करें बोगनवेलिया का पौधा

ग्वालियर 9 जुलाई 2026/अगर आप गार्डनिंग करना चाहते हैं और बोगनविलिया से अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आप घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं. खासकर मानसून का सीजन इसके लिए सबसे सही माना जाता है. जमुई के नर्सरी से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि इस मौसम में पौधे की ग्राफ्टिंग करके आप घर पर ही बोगन बेलिया के नए पौधे तैयार कर सकते हैं. जुलाई से सितंबर तक का समय नए पौधों को तैयार करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. क्योंकि इस दौरान वातावरण में नमी अधिक रहती है. पौधों की बढ़वार भी तेज होती है.

सही तरीके से देखभाल करने पर करीब 30 से 45 दिनों में नई कोंपलें निकलने लगती हैं, जबकि दो से तीन महीने में पौधा अच्छी तरह तैयार हो जाता है. कनिष्क ने बताया कि इसके लिए एक बोगनविलिया के स्वस्थ पौधे में से उसकी कुछ डंठल काट लें, फिर इसे अच्छे से मिट्टी से भरे बैग में लगा दें.

मिट्टी तैयार करते समय 40 प्रतिशत सामान्य दोमट मिट्टी, 30 प्रतिशत अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद, 20 प्रतिशत नदी की बालू और 10 प्रतिशत नारियल के छिलके का बुरादा या कोकोपीट मिलाने से जड़ों का विकास तेजी से होता है और नमी लंबे समय तक बनी रहती है. यदि नारियल का छिलका उपलब्ध नहीं है तो सूखी पत्तियों की खाद का भी उपयोग किया जा सकता है.

कलम लगाने के बाद इसे तेज धूप से बचाएं.  इसमें रोज अधिक पानी देने की जरूरत नहीं होती. मिट्टी की ऊपरी सतह सूखने लगे तभी हल्का पानी दें, क्योंकि ज्यादा पानी से पौधे खराब हो सकते हैं.  करीब एक महीने बाद इसमें से नई पत्तियां और टहनियां निकलने लगेंगी

इसके बाद धीरे-धीरे पौधे को आप कहीं भी लगा सकते हैं.  थोड़ी सावधानी और सही तकनीक अपनाकर कोई भी व्यक्ति घर पर ही बोगनवेलिया का पौधा तैयार कर सकता है. इससे आप पौधों के पीछे पैसा खर्च करने से बचेंगे और आपकी गार्डनिंग काफी सस्ती हो जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments