दतिया, 18/07/2026/ दतिया उपचुनाव के प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को दतिया में कुशवाह समाज, पाल-बघेल समाज एवं लोधी समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्धजनों एवं संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हर वर्ग, हर समाज को कुछ न कुछ दिया है। अब सभी समाजों की बारी है कि वह भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हाथ मजबूत करें।
भाजपा ने विकास के कार्यों में कभी कमी नहीं रखी, आगे भी विकास ही हमारा मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, इसे हर हाल में पूरा करेंगे।
*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन*
दतिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनकल्याणकारी कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी ने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
*भाजपा सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी*
ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा सरकारों ने दतिया के विकास में काई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा ने सभी समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। सभी समाज के लोग भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने सामाजिक संगठनों के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों से अपील की है कि वे भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में अपना सहयोग दें, ताकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में एक विकास का डिब्बा और जुड़ जाए। इस दौरान सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने विश्वास दिलाया है कि वे भाजपा के विकास के साथ थे और आगे भी रहेंगे।
*ये रहे उपस्थित*
कुशवाह समाज की बैठक में दतिया जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर कुशवाह, पूर्व मंत्री श्री राजकुमार कुशवाह, श्री कालीचरण कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाह, श्री भगवान सिंह कुशवाह, श्री राजाराम कुशवाह, श्री घनश्याम बाबूजी, श्री इमरत कुशवाह, श्री मानसिंह कुशवाह सहित समाज के वरिष्ठगण एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
पाल-बघेल समाज की बैठक में अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैतान सिंह पाल, कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री मनोहर फौजी, श्री रामसिंह पाल, श्री हरगोविंद बघेल, डॉ अरविंद पाल, घुमक्कड़ आयोग जिला अध्यक्ष श्री जयराम पाल, श्री कमलेश पाल, डॉ ब्रजेश पाल, श्री हरगोविंद पाल, श्री रामसेवक पाल, श्री वेद पाल, श्री पंजाब सिंह पाल सहित पाल बघेल समाज के वरिष्ठगण उपस्थित रहे। लोधी समाज की बैठक में भाजपा विधायक श्री प्रीतम लोधी के साथ समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी भी मौजूद थे।