Homeप्रमुख खबरेंमोदी सरकार को निशाने पर लेने अब डबल अटैक किसानों का दिल्ली...

मोदी सरकार को निशाने पर लेने अब डबल अटैक किसानों का दिल्ली कूच,शंभू बॉर्डर पर पर तनाव

नई दिल्ली 21 जुलाई 2026/ ककरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन के बाद अब मोदी सरकार को टार्गेट करने हरियाणा पंजाब से किसानों ने दिल्ली कूच करके पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है,पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

इसके अलावा बैरिकेड लगाए गए हैं और घग्गर नदी पर बने पुल पर सीमेंट के ब्लॉक रखे गए हैं.

पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार सुबह शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोके जाने को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ख़िलाफ़ होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली के किसान घाट पर “देश बचाओ मोर्चा” के बैनर तले प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ख़िलाफ़ एक दिन की किसान महापंचायत आयोजित की गई है. किसान नेताओं ने कहा था कि पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से किसान इस महापंचायत में शामिल होंगे.

पंजाब के कई इलाकों के किसानों ने बसों के जरिए दिल्ली जाने की तैयारी की है. सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार उन्हें शंभू बॉर्डर पर रोक रही है.

फ़तेहगढ़ साहिब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंढेर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने से मुख्यमंत्री का ‘असली चेहरा’ सामने आ गया है, जबकि वह अक्सर पंजाब आकर लोगों से बड़े-बड़े वादे करते हैं.

पंढेर ने कहा, “किसान चाहते हैं कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को पूरी तरह रद्द किया जाए. शंभू बॉर्डर पहुंचने के बाद अन्य किसान नेताओं से बातचीत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी.”

वहीं, सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस ने कुरुक्षेत्र में हिरासत में ले लिया था. वह किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे.

संगठन के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने दावा किया था कि हरियाणा पुलिस बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है, ताकि वे प्रदर्शन में शामिल न हो सकें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments