दतिया 21 जुलाई 2026/दतिया विधानसभा उपचुनाव के अपने अभियान को गति देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने आज प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये प्रचार वाहन केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास के संकल्प और भाजपा की जनसेवा की विचारधारा को दतिया के जन-जन तक पहुँचाएंगे। जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का उत्साह, कमल की प्रचंड विजय का आधार बनेगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।