Homeखेलपदक विजेताओं के साथ प्रधानमंत्री की लंबी बातचीत, वीडियो भी शेयर किया...

पदक विजेताओं के साथ प्रधानमंत्री की लंबी बातचीत, वीडियो भी शेयर किया है

नई दिल्ली 9 अगस्त 2026/ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में तिरंगा लहराकर लौटे भारतीय दल का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के पदक विजेताओं के साथ लंबी बातचीत की, उनके अनुभवों को सुना और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरे देश की तरफ से बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी सेशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जो खेलेगा, वो खिलेगा’ का दिया मूलमंत्र

बातचीत के दौरान जब खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से कुछ कहने का आग्रह किया, तो पीएम मोदी ने देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला अपना प्रसिद्ध संदेश दोहराया, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा! Always Cheer4Bharat।’ इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

39 पदकों के साथ भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपनी झोली में डाले। इसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं। इस जीत के साथ ही भारतीय खेमे का हौसला बुलंद है और प्रधानमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात ने एथलीटों के मनोबल को और अधिक बढ़ा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments