Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा अर्थसंग्रह की शुरूआत रविवार...

ग्वालियर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा अर्थसंग्रह की शुरूआत रविवार से

 

ग्वालियर 11 अगस्त । भारतीय जनता जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अर्थसंग्रह की शुरुआत कल दिनांक 12 अगस्त को शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन से की जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री व ग्वालियर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर व महापौर विवेक शेजवलकर उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा ने दी।
श्री शर्मा ने बताया कि अर्थ संग्रह का अभियान कल दिनांक 12 अगस्त से ग्वालियर जिले में सामूहिक रूप से आरंभ होगा। इस अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर अंशदान स्वीकार किया जाएगा। अभियान का मुख्य प्रयोजन जन-जन से जीवंत संपर्क बनाना और उन्हें अपनेपन का अहसास कराते हुए पार्टी के साथ रागात्मक संबंध जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments