राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद जगदंपिका पाल ने कहा कि मैं उस समय सदन की अध्यक्षता कर रहा था। मैंने खड़े होकर राहुल गांधी से कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं, उनकी पार्टी के सांसद वेल में हैं, नारेबाजी कर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। यह मानसून सत्र का पहला दिन है…अगर वह बोलना चाहते हैं, तो सदन को चलने दें; उन्हें बोलने का मौका जरूर मिलेगा।
मैं नेता प्रतिपक्ष हूं, मुझे बोलने नहीं दिया जाता है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, “लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, और संसद में तानाशाही का जोर है। रक्षा मंत्री को बोलने दिया जाता है, लेकिन विपक्ष के नेताओं को यहां तक कि मुझे, जो नेता प्रतिपक्ष हूं, बोलने नहीं दिया जाता।”