Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री की खुलेआम बिक्री

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री की खुलेआम बिक्री

ग्वालियर, 25 अगस्त 2026/ विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट, ग्वालियर श्री अतुल यादव द्वारा मंगलवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले स्टॉल एवं कैंटीन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से 4 तक खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले स्टॉल एवं कैंटीन की सघन चेकिंग के बाद यह कार्रवाई की गई।

चैकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर स्थित मेसर्स जे.आर. खाना खजाना स्टॉल पर रखी खाद्य सामग्री की जांच की गई। जांच में स्टॉल पर रखे चॉकलेट एवं बिस्किट एक्सपायरी तिथि के पाए गए। इस पर स्टॉल पर उपस्थित कर्मचारी के विरुद्ध अर्थदंड की कार्रवाई की गई। एक्सपायरी तिथि वाली खाद्य सामग्री को अग्रिम जांच के लिए मौके से हटाकर संबंधित कार्रवाई हेतु सुरक्षित किया गया।
इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर उपस्थित अन्य स्टॉल एवं कैंटीन संचालकों की भी जांच की गई। जिन स्टॉल एवं कैंटीन में खाद्य सामग्री साफ-सफाई से नहीं रखी गई थी तथा गंदगी पाई गई, उनके विरुद्ध भी अर्थदंड की कार्रवाई की गई।
विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट श्री अतुल यादव ने रेलवे सुरक्षा बल एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशन एवं परिसर में गंदगी करने वाले यात्रियों तथा बिना अनुमति आटो एवं अन्य वाहनों का प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बेटिकिट यात्री भी पकड़े गए।
विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट श्री अतुल यादव ने आरपीएफ, पुलिस स्टाफ एवं न्यायालयीन स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन ग्वालियर का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों में श्री आर.के. वर्मा, ए.सी.एम. ग्वालियर, श्री जी.एस. राठौर, स्टेशन प्रबंधक, श्री जे.एस. चौहान, सी.आई. आर.आई., श्री रूप सिंह मीणा, कॉमर्शियल इंस्पेक्टर तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा आगामी दिनों में भी इस प्रकार की चेकिंग की कार्रवाई पुनः अति शीघ्र आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments