Homeप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी मैच खेलकर हॉकी के जादूगर.ध्यानचंद...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी मैच खेलकर हॉकी के जादूगर.ध्यानचंद को किया याद

अर्जुन एकादश ने जीता प्रदर्शन हॉकी मैच

.ग्वालियर 29 अगस्त 2026//खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हॉकी प्रदर्शन मैच जो की अंकित पाल एकादश एवं अर्जुन शर्मा एकादशी के मध्य खेला गया ! मैच से पूर्व मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निक्की कौशल एवं अविनाश भटनागर, श्रीमती संगीता दीक्षित एवं सभी उपस्थित खिलाड़ियों ने दादा ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अविनाश भटनागर एवं संगीता दीक्षित ने दादा ध्यानचंद के जीवन एवं हॉकी में उनके योगदान को खिलाड़ियों को विस्तार से बताया तत्पश्चात मैच प्रारंभ हुआ मैच के प्रारंभ में अर्जुन एकादश के बंश श्रीवास्तव ने मैच के चौथे मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढत दिल दी, इसके बाद अंकित पाल एकादश की टीम भी जोश में आ गई और मैच के 11 मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को अंशपाल ने गोल में बदलकरस्कोर 1-1 कर दिया! मैच के उत्तरार्ध में अर्जुन शर्मा एकादश ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए सामने वाली टीम के गोल पोस्ट पर लगातार हमने जारी रखें जिसके फल स्वरुप मिले पेनल्टी स्ट्रोक में अहान शर्मा ने गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया जो की अंतिम सिटी बजने तक कायम रहा और यह मैच अर्जुन शर्मा एकादश में जीत लिया, आज के प्रदर्शन मैच में सिद्धार्थराठौर, अन्याया तोमर, अरायना कुरैशी, प्रशांत राठोर, अमन बाल्मिक, आयुष साहनी, राज मोरय, मोहित दंडोतिया, आदि खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शनकिया ! मैच के उपरांत विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर नरेश डंगरोलिया, नीरज शर्मा, ध्रुव शर्मा, आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अविनाश भटनागर एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती संगीता दीक्षित ने व्यक्त किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments