Homeप्रमुख खबरेंखड़गे रैली शुद्धिकरण मामले में और हमलावार हुई कांग्रेस राहुल ने प्रेस...

खड़गे रैली शुद्धिकरण मामले में और हमलावार हुई कांग्रेस राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की एफ़आईआर की मांग

नई दिल्ली 29 अगस्त 2026/कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने के मामले में एफ़आईआर दर्ज कराने की मांग की है.

राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान का ‘शुद्धिकरण’ किया गया, क्योंकि खड़गे दलित हैं.

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “आठ अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में रैली होती है और 10 अगस्त को बीजेपी-आरएसएस के लोग उनके मंच का शुद्धिकरण करते हैं.”

“इस घटना के बारे में 13 अगस्त को खड़गे जी संसद में बताते हैं कि शुद्धिकरण की घटना अपराध है और यह मेरा व देश के हर दलित का अपमान है. लेकिन उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष खुलकर कहते हैं कि शुद्धिकरण किया गया है और इसमें कोई समस्या नहीं है.”

उन्होंने कहा “शुद्धिकरण एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध है, लेकिन 20 दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. हमारी मांग है- जिन लोगों ने उत्तराखंड में शुद्धिकरण किया है, उनके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज हो. नरेंद्र मोदी कहते हैं- वो हर जाति के हैं लेकिन उत्तराखंड में बीजेपी का चीफ़ कह रहा है कि शुद्धिकरण ठीक हुआ.”

राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी आदेश दें कि शुद्धिकरण करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई की जाए. आज लड़ाई संविधान और बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा के बीच है और शुद्धिकरण की घटना इनकी मानसिकता को दिखाती है.”

गौरतलब है कि इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद (राज्यसभा) में इस घटना का ज़िक्र किया और इसे ‘दलितों का अपमान और छुआछूत’ जैसा कृत्य बताया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments