Homeप्रमुख खबरेंब्राह्मण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रविवार को,  ब्राह्मण  समाज के पदाधिकारियों का...

ब्राह्मण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रविवार को,  ब्राह्मण  समाज के पदाधिकारियों का होगा सम्मान,338 विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा की जानकारी भी होगी उपलब्ध

ग्वालियर, 19 सितंबर2026/ सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर रविवार 20 सितंबर को ब्राह्मण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त परिवहन आयुक्त विनोद भार्गव होंगे। मुख्य वक्ता किशन मुद्गल एवं रामनारायण मिश्रा रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा करेंगे।
समारोह में संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (गुना) तथा मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे और कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पटसारिया को सम्मानित किया जाएगा।
महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश एवं भगवान श्री परशुराम जी के प्रसाद का वितरण महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज एवं महिला महामंत्री रचना गौड़ के सौजन्य से किया जाएगा।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के तहत सुधा दीक्षित एवं किरण मिश्रा को पूछताछ की संयोजिका तथा डॉ. मुन्नालाल शर्मा एवं योगेंद्र दीक्षित को स्मारिका वितरण का दायित्व सौंपा गया है। महिला संयोजिका अनीता दीक्षित एवं अंजू दीक्षित भी व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगी।
338 विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा की जानकारी
महासमिति की ओर से विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें 90 युवतियों और 248 युवकों, कुल 338 विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बायोडाटा संबंधी जानकारी 20 सितंबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक निःशुल्क दी जाएगी।
इस व्यवस्था का दायित्व संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, माया भार्गव, किरण त्रिवेदी, डॉ. सरिता त्रिपाठी, स्वाति शर्मा एवं मंजू मिश्रा को सौंपा गया है।
कार्यक्रम को लेकर महासमिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments