Homeप्रमुख खबरेंडेंगू के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत, भारत की पहली वैक्सीन को...

डेंगू के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत, भारत की पहली वैक्सीन को मिली मंजूरी; जानिए कब होगी लॉन्च?

हैदराबाद 19 सितंबर 2026/भारत में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच जल्द ही पहली वैक्सीन उपलब्ध होगी. डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और जापानी कंपनी टेकेडा फार्मास्युटिकल्स ने Qdenga ने एंटी-डेंगू वैक्सीन को मुहैया कराने का समझौता किया.भारत में डेंगू से हर साल लगभग 200-400 लोगों के मरने की संख्या हमारे सामने आती है. ऐसे में इस बीमारी से लड़ने के लिए जल्द ही देश में इसकी वैक्सीन मौजूद होगी. इसी महीने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (हैदराबाद) और जापानी कंपनी टेकेडा फार्मास्युटिकल्स के बीच समझौता हुआ है. इस समझौते के मुताबिक, टेकेडा की Qdenga नाम की एंटी-डेंगू वैक्सीन भारत की पहली डेंगू वैक्सीन होगीहैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, बच्चों और वयस्कों के टीकाकरण के लिए भारत के प्राइवेट मार्केट में टेकेडा फार्मास्युटिकल्स की भारत की पहली एंटी-डेंगू वैक्सीन का प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन करेगी. कंपनियों के मुताबिक, टेकेडा की वैक्सीन—Qdenga—के 2027 की पहले 6 महीने में भारत में लॉन्च हो सकती है. इस वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.घोषणा के बाद लोगों के बीच जागरुकता में मिलेगी मदद
टेकेडा के इंटरकॉन्टिनेंटल मार्केट्स के प्रमुख महेंद्र नायक ने कहा, “मार्केटिंग ऑथराइजेशन की मंजूरी जुलाई में ही मिली है. इसलिए, अभी सबसे जरूरी काम कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूशन शुरू होने से पहले जरूरी लोकल प्रोसेस को पूरा करना है. बाकी लोकल प्रोसेस पूरे होने से पहले कीमत के बारे में अंदाजा लगाना जल्दबाजी होगी.”उन्होंने कहा कि इस सहयोग के जरिए, टेकेडा और डॉ. रेड्डीज, लागू रेगुलेटरी जरूरतों के अनुसार बच्चों और वयस्कों के टीकाकरण के लिए भारत के प्राइवेट मार्केट में Qdenga के प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन, बीमारी के बारे में जागरूकता और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के साथ जुड़ाव में मदद करेंगे.

हालांकि, भारत के पब्लिक इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम में इसे शामिल करना एक अहम लॉन्ग-टर्म लक्ष्य है, लेकिन डॉ. रेड्डीज के जरिए प्राइवेट मार्केट में इसकी उपलब्धता से योग्य लोगों को वैक्सीन मिलने का रास्ता खुलेगा. आगे की जानकारी सही समय पर दी जाएगी.”

भारत में डेंगू एक बड़ी और बदलती हुई पब्लिक हेल्थ चुनौती बनी हुई है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी द्वारा किए गए देशव्यापी डेंगू सर्विलांस स्टडी के अनुसार, भारत के कई इलाकों में डेंगू वायरस के चारों सीरोटाइप (DENV-1 से DENV-4) एक साथ फैल रहे हैं और हर 14 में से 1 मरीज एक ही समय में डेंगू के कई सीरोटाइप से संक्रमित पाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments