Homeप्रमुख खबरेंमस्जिद को लेकर हिंसक बवाल पथराव क़े बाद पुलिस ने आंसू गैस...

मस्जिद को लेकर हिंसक बवाल पथराव क़े बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

उज्जैन 28 सितंबर 2026/सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण के बीच उज्जैन की  शाही मस्जिद को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे के करीब विवाद बढ़ गया. उधर दूसरी ओर हंगामा काटने जा रहे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान गिरफ्तार किया गया है

रविवार रात से ही छतरी चौक इलाके में बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास जमा हुए और सोमवार सुबह भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक हो गई.

झड़प के दौरान पथराव और मारपीट की स्थिति बन गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. फ़िलहाल शाही मस्जिद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

इस मामले पर बात करते हुए उज्जैन के कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा, “सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए मास्टर प्लान के मुताबिक सड़कों के चौड़ीकरण और दूसरे निर्माण कार्य चल रहे हैं. सभी धर्म और समुदाय के लोग अपनी इच्छा से इसमें सहयोग कर रहे हैं.”

“कई लोग सड़क की जद में आ रहे अपने मकान या धार्मिक स्थल खुद हटा रहे हैं. छतरी चौक में सड़क की जद में आ रहा शाही मस्जिद का हिस्सा भी मुस्लिम समाज के लोग स्वयं हटा रहे हैं. मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह में न आएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में शासन का सहयोग करें.”

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान गिरफ्तार

उज्जैन की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर उज्जैन जा रहे AIMIM मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

फिलहाल उज्जैन के नागझेरी थाने में हैं मोहसिन अली खान।

मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई पर AIMIM की ओर से आगे क्या रुख सामने आता है, इस पर नजर बनी हुई है।

अपडेट जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments