नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2026/भारत ने 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम (SCO) के लिए पाकिस्तान को न्योता भेजा है।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को न्योता भेजा है। भारत ने इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान सहित इसके सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार न्योता
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ अब पिघलने की उम्मीद की जा रही है। लंबे समय से बंद बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीद का जा रही है जिससे दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर सुधर सकते हैं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसे भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए चलाया था। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की गई थी।