Homeप्रमुख खबरेंपुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किए तीन पेशेवर शूटर

पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किए तीन पेशेवर शूटर

पटना में शुक्रवार को पुलिस ने 3 अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया, सुबह करीब 4.30 बजे हुई मुठभेड़ में अपराधियों ने पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में राजेश शर्मा, बबलू कुमार, जेपी यादव घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, तीनों पेशेवर शूटर थे और सुपारी लेकर मर्डर करते थे।

करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई। जवाब में पुलिस की ओर से 18 राउंड गोलियां चलाई गईं। मुठभेड़ में मनेर थाना के SHO रजनीश कुमार भी जख्मी हुए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास की है। मौके से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा बरामद हुआ है।

मारे गए आरोपियों के परिजन अस्पताल पहुंच गए । वहां पुलिस के साथ हाथापाई हुई है। परिजन शवों को देखना चाहते थे । माहौलपुलिसकर्मी से भिड़े परिजन, एनकाउंटर को बताया गलत
लोगों का हंगामा जारी है। परिजन कई बार पुलिस से उलझते दिखे। कभी धक्का-मुक्की की तो कभी मारपीट करते दिख रहे। परिजनों का आरोप है कि गलत एनकाउंटर हुआ है। जिस मामले में पुलिस उन्हें आरोपी बता रही वो उसमें शामिल नहीं थे। एनकाउंटर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तनावपूर्ण हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments