Homeप्रमुख खबरेंपूर्व महापौर भाऊ साहब पोतनीस की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पूर्व महापौर भाऊ साहब पोतनीस की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

ग्वालियर, 11 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व महापौर एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुनाथ शंकर भाऊ साहब पोतनीस की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनका स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति, श्री अशोक बंदिल, पूर्व सभापति श्री राकेश माहोर एवं श्री रविंद्र सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भाऊ साहब पोतनीस का संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। ग्वालियर के विकास तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार, कार्यशैली और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, जीडीए उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शिवहरे, साडा उपाध्यक्ष श्री हरीश मेवाफरोश, मंडल अध्यक्ष श्री अमर कुटे, सांसद प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जाजोरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयप्रकाश मिश्रा, श्री अशोक गेड़ा, श्री राजू सेगर, श्री भानु प्रकाश जैन, श्री मंगेश पोतनीस, श्री गोपाल गागिल, पार्षद श्री संजय सिंघल, श्री अंकित राजपूत, श्री मोहन छिरोलिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments