Homeप्रमुख खबरेंअब ब्राह्मणों की शरण में नरोत्तम दादा ग्वालियर में पूरे ताम...

अब ब्राह्मणों की शरण में नरोत्तम दादा ग्वालियर में पूरे ताम झाम के साथ ग्रहण की सकल ब्राह्मण महासमिति की सदस्यता

ग्वालियर, 12 नवंबर2026/ दतिया से टिकिट कटने के बाद से अपने राजनीतिक दल भाजपा में अलग थलग पड़े कद्दावर नेता और मध्यप्रदेश के  पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अब ब्राह्मण संगठन की शरण में पहुंच गए हैं उन्होंने विगत दिवस ग्वालियर पहुंचकर पूरे ताम झाम के साथ सकल ब्राह्मण महासमिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की उन्हें सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आजीवन सदस्यता ग्रहण कराई शहर के एक होटल में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक स्टाइल में उनके साथ अनेक साथियों ने भी महासमिति की सदस्यता ली

इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने महासमिति के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार समाजहित में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। विवाह योग्य युवक-युवतियों का निःशुल्क पंजीयन कराकर रिश्ते तय कराने, ग्वालियर में चार बार निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने, जनेऊ संस्कार और परिचय सम्मेलन जैसे आयोजन दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति तथा विवाह में अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाने की दिशा में सार्थक पहल हैं।

उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 24 एवं 25 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने समाज के लोगों से इन आयोजनों में एकजुट होकर भाग लेने की अपील की, ताकि बेटियों और मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया जा सके।

25 दिसंबर को होगा 19वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि 25 दिसंबर को चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन स्थित श्रद्धेय श्री जगदीश शर्मा सभागार में 19वां सकल ब्राह्मण विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए डॉ. ओ.एन. कौल एवं किशन मुदगल को मुख्य संरक्षक, जबकि रामनारायण मिश्र को स्वागत अध्यक्ष और परमानंद शर्मा को स्वागत मंत्री बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन अभियान को गति देने के उद्देश्य से 14 नवंबर को हनुमान चौराहा स्थित महेश मिश्रा चाय सेंटर तथा 15 नवंबर को शिंदे की छावनी तिराहे पर तिवारी नर्सिंग होम में सकल ब्राह्मण पंजीयन केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी एवं हेमेश दंडोतिया, संगठन मंत्री ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री, महामंत्री डॉ. मुन्नालाल शर्मा, आजीवन सदस्य परमानंद शर्मा, भारती शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन परमानंद शर्मा एवं भारती शर्मा ने किया। आभार हेमेश दंडोतिया एवं ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री ने व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments