Homeप्रमुख खबरेंश्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ,...

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

ग्वालियर। श्री राम समिति द्वारा न्यू जवाहर कॉलोनी, ग्वालियर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा बीजा सेन माता मंदिर, कुशवाह कॉलोनी, कंपू से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंची। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम एवं राधे-राधे के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा में परीक्षित अनीता-अनिल दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौधरी, शिवेंद्र राठौर, शदेवेंद्र तोमर, कारेलाल कुशवाह, ब्रजबिहारी वाजपेयी, सुदामा यादव, अनिल दीक्षित, राकेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राजीव वकील, आनंद बाजपेयी, राधेश्याम कुलश्रेष्ठ, शुभम चौधरी, शैलेंद्र धाकड़, भानु राजपूत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कलश यात्रा के उपरांत कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास आचार्य श्री सुरेश शरण शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण का महात्म्य सुनाते हुए कथा का शुभारंभ किया। प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत की महिमा, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के उद्धार का प्रसंग विस्तार से वर्णित किया गया। इसके साथ ही आत्मदेव एवं धुंधकारी की कथा के माध्यम से भागवत श्रवण की महत्ता, सत्कर्म, सदाचार और भक्ति मार्ग का संदेश दिया गया।

कथाव्यास ने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसके श्रवण एवं मनन से मनुष्य के जीवन में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सद्भाव का संचार होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments