प्रसूति गृह माधोगंज और रामाजी का पुरा का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण
साफ सफाई ठीक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की
ग्वालियर 18 नवम्बर 2026/ आज उस समय सरकारी स्वस्थ्य केंद्रों की पोल खुल गई जब बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस.सागर ने प्रसूति गृह माधोगंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव कम होना पाया, जिसे उन्होंने उपस्थित स्टाफ से प्रसवों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली, जिसमें एक पुरुष नर्सिंग ऑफिसर छुट्टी का आवेदन रखकर बिना स्वीकृति के चले गये, जिस पर उन्होंने सम्बंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने रामाजी का पुरा संजीवनी क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवा स्टोर का निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान उन्हें दवाओ का रख रखाव सही नहीं मिला, जिस पर उन्होंने दवाओं के नियमानुसार रख रखाव के निर्देश दिए।
वहीं उन्हें अस्पताल में उन्हें 2 पुरुष नर्सिंग ऑफिसर एवं 1 महिला नर्सिंग ऑफिसर यूनीफोर्म में नहीं मिले। साथ ही यहां का स्टाफ दोपहर 1:15 पर लंच समय से पहले करते हुए पाया गया जबकि लंच का समय 1:30 बजे से होता है, जिस पर उन्होंने स्टाफ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस.सागर ने कहा कि मेरे एवं विभाग के अन्य अधिकारियों के द्वारा नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण किए जायेंगे एवं सुधारात्मक कार्यवाही की जायेगी।