Homeप्रमुख खबरेंभिंड सांसद की SP बेटी का शिवराज कनेक्शन बना परेशानी

भिंड सांसद की SP बेटी का शिवराज कनेक्शन बना परेशानी

 मध्यप्रदेश कैडर की महिला आईपीएस अफसर एवं राजगढ़ जिले की एसपी सिमाला प्रसाद अब उलझन में फंस गईं हैं। उनके खिलाफ चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है। कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सिमाला प्रसाद भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी हैं इसलिए भाजपा का प्रचार कर रहीं हैं। पिछले दिनों उन्होंने सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा का फोटो ट्वीट किया था। कांग्रेस का कहना है कि वो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहीं हैं।
कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि सिमाला प्रसाद एसपी जैसे ज़िम्मेदार सरकारी पद पर रहते हुए शिवराज सिंह चौहान का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने अपने Twitter पर शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा का फोटो ट्वीट किया था। कांग्रेस ने इसे सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा का प्रचार मानते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत कीं पार्टी ने सिमाला प्रसाद के ख़िलाफ कार्रवाई की मांग आयोग से की।

शिकायत में कहा गया कि उनका राजगढ़ से ट्रांसफर किया जाए। हालांकि कांग्रेस की शिकायत के बाद सिमाला ने अपने ट्विटर एकाउंट से ये ट्वीट हटा लिया। याद दिला दें कि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के ऐसे अधिकारियों की जानकारी मांगी थी जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं या जिनके राजनीतिक दलों व नेताओं से किसी प्रकार के संबंध हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments