ग्वालियर, 21 नवंबर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा भवन में होगा।
हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वीरांगना झलकारी बाई को नमन कर उनके साहस, शौर्य और देशभक्ति का स्मरण किया जाएगा।
इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के प्रति सोनिया गांधी की पुस्तक Belonging: A Journey of Love में कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में संगठन द्वारा पुस्तक का आवरण फाड़कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष आनंद माहौर सहित रोहित जाटव, धर्मेंद्र बरेलिया और राहुल गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर हिंदू महासभा करेगी नमन, सोनिया गांधी की पुस्तक का आवरण फाड़कर जताएगी विरोध
RELATED ARTICLES