ग्वालियर, 21 नवंबर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वावधान में 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश प्रांतीय स्तरीय 19वां निशुल्क ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन जीवायएमसी क्लब, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स भवन के सामने किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि सम्मेलन में सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदि गौड़, महाराष्ट्रीयन, भूमिहार, जिझौतिया, पंजाबी, गुजराती, बरुआ, मैथिल, ब्रह्मभट्ट सहित विभिन्न ब्राह्मण समाजों के विवाह योग्य युवक-युवतियों को परिचय का अवसर मिलेगा। बेहतर समन्वय और रिश्तों की सुविधा के लिए 11 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सेक्टरों में अध्यक्ष एवं प्रभारी विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते तय कराने में सहयोग करेंगे। सम्मेलन स्थल पर जन्मपत्रिका का मिलान भी निशुल्क किया जाएगा।
70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाली बेटियों का होगा सम्मान
डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि समाज की अविवाहित प्रतिभाशाली बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बेटियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। उन्हें भगवान श्री परशुराम जी का चित्र, अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट किया जाएगा।
इसके लिए इच्छुक बेटियां अपनी अंकसूची के साथ 4 दिसंबर तक निशुल्क प्रविष्टियां जमा कर सकती हैं। आवेदन ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, भारद्वाज मेंशन, दौलतगंज में शाम 5 से 7 बजे तक देवेंद्र कुमार पाठक के पास जमा किए जा सकेंगे।
स्मारिका के लिए 200 रुपये, दो लोगों का भोजन निशुल्क
समिति अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की स्मारिका के लिए 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ दो व्यक्तियों के भोजन के कूपन निशुल्क दिए जाएंगे। परिचय सम्मेलन में रिश्ता तय होने के बाद इच्छुक परिवार सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी निशुल्क विवाह कर सकेंगे।
महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने बताया कि 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शिंदे की छावनी स्थित उनके निवास स्थान पर 102 दीप प्रज्वलित कर उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
पंडित गिरिराज गुरुजी एवं ब्रह्मदत्त पांडेय शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन स्थल पर युवक-युवतियों की जन्मपत्रिकाओं का मिलान निशुल्क किया जाएगा। 11 सेक्टरों के माध्यम से रिश्तों के समन्वय की व्यवस्था रहेगी।
बैठक में बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित, ममता कटारे, निशा शुक्ला, संगीता शर्मा, अनीता रिछारिया, आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, माया भारद्वाज, शशि व्यास, डॉ. सरिता त्रिपाठी, शशि गोस्वामी, तरुणलता पाठक, ज्योति शर्मा, कविता उपाध्याय, श्याम बाबू शर्मा, डॉ. मुन्नालाल शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, संजय उपाध्याय, योगेंद्र दीक्षित, एच.बी. शर्मा, के.बी. दुबे, अजय शुक्ला एवं जितेंद्र राजौरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनीता रिछारिया एवं ममता कटारे ने किया तथा आभार भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे ने व्यक्त किया।
25 दिसंबर को होगा प्रांतीय निशुल्क ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन,प्रतिभाशाली बेटियों का होगा सम्मान, डॉ. नरोत्तम मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि
RELATED ARTICLES