अटलजी के अस्थिकलश बुधवार को विशेष विमान से उनके गृहनगर ग्वालियर पहुँचे जैसे ही उनके भांजे अनूप मिश्रा और निकट सम्बन्धी कलश लेकर उतरे विमानतल पर माहौल भावुक हो गया। बाद में शहर वासियों के दर्शनार्थ अस्थि कलश को विशेष वाहन पर रखा गया तथा अस्थिकलश यात्रा प्रारम्भ हुई।
ग्वालियर शहर में जारी बरसात के बावजूद ग्वालियर वासियों ने सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर अस्थिकलश पर पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लगभग 16 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अस्थिकलश फूलबाग श्रद्धांजलि स्थल पहुंचे जहां पहले से ही बड़ी संख्या में शहर वासी अपने लाड़ले सपूत को श्रद्धासुमन अर्पित जमा थे।
यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल महापौर विवेक शेजवलकर ,केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश सरकार के मन्त्रीगण जयभान सिंह, माया सिंह नारायण सिंह सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह यादव, भाजपा के सम्भागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ अटलजी के भतीजे दीपक वाजपेयी, दत्तकपुत्री नमिता,दामाद रंजन भट्टाचार्य व अन्य परिवार जनों के अलावा कई धर्मगुरु सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित थे। इन्होंने अपनी श्रद्धांजलि में अटलजी के व्यक्तित्व कॄतित्व को याद करते हुए उन्हें महान नेता बताया।
श्रद्धांजलि सभा में कई बार माहौल भावुक हुआ। अटलजी के भांजे और मुरैना सांसद अनूप मिश्रा तो अटलजी को श्रद्धांजलि देते वक़्त इतने भावुक हो उठे की उनके आँसू तक छलछला आये।
उनके गृहनगर में श्रद्धांजलि देने का यह क्रम कल भी जारी रहेगा अस्थिकलश 23 अगस्त को भजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में रखे जाएंगे बाद में इन्हें चम्बल में विसर्जित कर दिया जाएगा।





