Homeप्रमुख खबरेंअनिरुद्धाचार्य की कथा को लेकर तैयारियां पूर्ण अचलेश्वर मंदिर से निकलेगी भव्य...

अनिरुद्धाचार्य की कथा को लेकर तैयारियां पूर्ण अचलेश्वर मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

ग्वालियर28 नवंबर 2026/शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर (सोमवार) से फूलबाग मैदान में आयोजित होने जा रही भव्य सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को कथा स्थल फूलबाग मैदान में मुख्य आयोजन एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के सूत्रधार एवं न्यास के अध्यक्ष विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे।

सोमवार को सुबह 11 बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे भगवान अचलेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज चैराहा, जयेन्द्रगंज रोड, नदी गेट, गुरुद्वारा के पीछे, परिषद भवन रोड और चिड़ियाघर गेट से होते हुए कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचेगी।

बैठक में मुख्य रूप से समाज सेवी महेश मुदगल, प्रतिष्ठि व्यवसायी अशोक गोयल, रामबाबू कटारे, सुरेश दादा कश्तवार, डॉ राकेश अग्रवाल , उत्तम सिंह कुशवाह, रामनिवास शर्मा, एडवोकेट सुसेन्द्र परिहार, पुरूषोत्तम भार्गव, ऊदल सिंह यादव, बबीता डाबर, अवधेश कौरव, के.पी. सिंह भदौरिया, रामअवतार जाटव, सुरेश प्रजापति, केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, पवन जैन, श्रीकृष्ण यादव, महेन्द्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments