Homeग्वालियर अंचलविवेकानंद केंद्र नीडम में प्रत्येक माह होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

विवेकानंद केंद्र नीडम में प्रत्येक माह होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

 

ग्वालियर28 नवंबर 2026/विवेकानंद केंद्र प्रकल्प नीडम, ग्वालियर स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण तथा समाज में भक्ति, संस्कार और सामूहिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है।

इस आयोजन में श्रद्धालु एवं केंद्र से जुड़े कार्यकर्ता सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली की आराधना करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मकता, सेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

यह आयोजन प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को सायं 6:30 बजे से 7:30 बजे तक विवेकानंद केंद्र प्रकल्प नीडम, ग्वालियर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित होता है।

इस धार्मिक आयोजन में सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments