Homeप्रमुख खबरेंस्टालिन पर ऐसा चढ़ा मोदी रंग क़ि राहुल का गले लगाना...

स्टालिन पर ऐसा चढ़ा मोदी रंग क़ि राहुल का गले लगाना और ब्रदर का सम्बोधन नहीं आया काम

डीलिमिटेशन बिल का समर्थन कर रहे डीएमके चीफ़ एमके स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचीं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मिशन नाकाम हो गया है वे स्टालिन से जमकर गले मिले और ब्रदर कहकर सम्बोधित किया लेकिन कुछ भी काम नहीं आया

दोनों पक्षों की बातचीत में सुलह नहीं हो पाई. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारा रुख़ ये है कि अगर परिसीमन बिल गिर जाता है तो तमिलनाडु के पास न्यूनतम सुरक्षा का जो प्रावधान है, वह भी ख़त्म हो जाएगा.”

उन्होंने कहा कि डीएमके के पास परिसीमन बिल का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु के राजनीतिक दलों के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है.

स्टालिन ने कहा, “इंडिया गठबंधन के नेताओं के पास कोई उचित विकल्प नहीं है.”

पार्टी की आईटी विंग ने लिखा, “सोनिया गांधी की पहल नाकाम रही. डीएमके निष्पक्ष परिसीमन के अपने रुख़ पर पहले की तरह अडिग है.”

स्टालिन बोले, ‘तमिलनाडु फर्स्ट’

सीपीएम जनरल सेक्रेट्री एम ए बेबी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान एम.के.स्टालिन

नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एमके स्टालिन ने कहा, “सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, एमए बेबी और तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आज मुझसे मुलाकात की. उन्होंने अपनी मांगें मुझे बताईं.”

”मैंने उन्हें बताया कि डीएमके की मांगें नए बिल में शामिल कर ली गई हैं. उन्होंने कुछ अन्य मुद्दों पर भी बात की. हमने उनकी बात सुनी. अब, अगर यह बिल ख़ारिज हो जाता है, तो तमिलनाडु की राजनीतिक मजबूती की न्यूनतम सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी. हमारे पास इसे रोकने या टालने के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत नहीं है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments