Homeप्रमुख खबरेंपूरे मध्यप्रदेश में फैलता एससी एसटी संशोधन का विरोध अशोकनगर , खरगोन,...

पूरे मध्यप्रदेश में फैलता एससी एसटी संशोधन का विरोध अशोकनगर , खरगोन, मुरैना , गुना में विरोध प्रदर्शन लाठीचार्ज

अशोकनगर में सिंधिया का घेराव, खरगोन में ​सांसद से सवाल, मुरैना में प्रभात झा को चूड़ियों के बाद गुना में विरोध प्रदर्शन
SC/ST ACT में संशोधन का विरोध पूरे प्रदेश में फैल गया है। अशोकनगर में सिंधिया का घेराव, खरगोन में सांसद ​दिलीप गुप्ता से सवाल, मुरैना में भाजपा सांसद प्रभात झा को चूड़ियां के बाद गुना में विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों पर कांग्रेसी नेताओं ने हमला कर दिया। गुटीय संघर्ष को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के साए में सांसद सिंधिया की सभा आयोजित हुई। कुछ समय के लिए बाजार बंद हो गया। इधर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मैराथन रेस में भाग लिया और अपनी फिटनेस प्रमाणित की।
गुना के आरोन में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर फाड़ दिए। पोस्टर फाड़े जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने भी जवाबी हमला किया। एक वक्त तो स्थिति इतनी नाजुक हो गई, कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस तक का सहारा लेना पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।
आरोन कस्बे में आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ का शुभारंभ करने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन पहुंचे थे। दोनों नेताओं से पहुंचने से ठीक 15 मिनिट पहले एसटी/एससी एक्ट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और रास्ते में लगे कांग्रेस नेताओं के र्होडिंग-बैनर फाड़ने लगे। इसी के बाद सारा हंगामा हुआ। बाद में पुलिस के साए में कांग्रेस की यहां सभा हो सकी।
मुरैना में प्रभात झा का घेराव चूड़ियां पहनाने की कोशिश
अशोकनगर और मंदसौर के बाद आज मुरैना में भी SC/ST ACT विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सांसद प्रभात झा को घेर लिया। उन्हे चूड़ियां पहनाने की कोशिश की गई। सामान्य वर्ग ने उन्हे काले झंडे दिखाए और भीड़ ने पूछा कि ​प्रभात झा स्थिति स्पष्ट करें कि वो सवर्ण समाज के साथ हैं या नहीं।दरअसल, एससी-एसटी कानून पर केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश व इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद सवर्ण समाज की ओर से विरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही आरक्षण खत्म करने की मांग में भी तेजी आ गई है।
चार सितंबर को  ग्वालियर में धरना प्रदर्शन
इसके अलावा देर शाम खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए सवर्ण समाज ने यज्ञ भी किया। वहीं राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह श्योपुर पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि आरक्षण को लेकर वे ग्वालियर में 4 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे। आरक्षण की समीक्षा को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।
नीमच में सांसद का हाथ पकड़ा
प्रदेश के दूसरे जिलों में भी एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इ नीमच में भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता का हाथ पकड़कर उनसे जवाब मांगा गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments