Homeदेशअयोध्या में राम मंदिर बनाने का कार्य अतिशीघ्र शुरू करने की तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर बनाने का कार्य अतिशीघ्र शुरू करने की तैयारी

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का मामला एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और श्री राम जन्म भूमि आयोध्या न्यास के  कार्यकारी अध्यक्ष डॉ  रामविलास दास वेदांती ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में  जल्द ही भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ अभियान की शुरुआत करते हुए वेदांती ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर बनाने का कार्य अतिशीघ्र शुरू करने की तैयारी चल रही है। वेदांती इस अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वेदांती ने कहा पीएम मोदी के कार्यकाल में ही मंदिर का निर्माण होगा और मुस्लिम समाज की सहमति से यह कार्य पूरा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments