HomeBreakingBreaking :जोरदार बारिश से तिघरा बांध लबालब खोले गए सुरक्षा द्वार

Breaking :जोरदार बारिश से तिघरा बांध लबालब खोले गए सुरक्षा द्वार

ग्वालियर को पेयजल की आपूर्ति करने वाला तिघरा जलाशय लबालब हो गया है। आज रात्रि 9 बजे  10000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के साथ ही बांध के सुरक्षा दरवाजे खोल दिए गए। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री राजेश चतुर्वेदी ने उक्त जानकारी देते हुए तिघरा जलाशय के निचले हिस्सों में रहने वालों को सचेत किया है। पिछले चार वर्ष में यह पहला मौका है जब जोरदार बारिश के कारण तिघरा के सुरक्षा दरवाजे खोले गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments