नई दिल्ली: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काफी सुर्खियों में हैं। वह कभी अपने मंगेतर निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखी जाती हैं तो कभी अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। निक से मिलने के बाद प्रियंका के लुक में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। उनका फैशनेबल लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।हाल ही में प्रियंका को फैशन मीडिया अवॉर्ड 2018 के रेड कार्पेट पर देखा गया जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की ब्लैक ड्रेस लोगों को काफी पसंद आ रही है। इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा इस सेक्सी ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही थीं। उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ मैचिंग क्लच कैरी कर के मेट्रिक्स सनग्लासेस लगाए हुए थे। इन तस्वीरों में प्रियंका काफी खुश और रिफ्रेशिंग लग रही हैं