Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में भाजपा नेताओं की नाक में दम किया एससी एसटी एक्ट...

ग्वालियर में भाजपा नेताओं की नाक में दम किया एससी एसटी एक्ट विरोधियों ने घरों से लेकर बैठक स्थल तक घेराव

ग्वालियर में एससी एसटी कानून का विरोध लगातार जारी है। आज सुबह से ही विरोधी सवर्ण नेताओं ने मोर्चाबन्दी करते हुए मुरैना सांसद अनूप मिश्रा के ग्वालियर सिंधी कालोनी निवास और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के निवास पर धावा बोला इसके बाद विरोध के स्वर और तीखे करते हुए यह लोग भाजपा की आज प्रस्तावित सम्भागीय बैठक की ओर मुड़े तो पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए देखते ही देखते बैठक स्थल पर भारी पुलिसबल जा पहुंचा बावजूद इसके सपाक व अन्य संगठनों के लोग यहां जा पहुंचे और भाजपा नेताओं की जमकर घेराबंदी की।

एससी एसटी एक्ट के संशोधन को लौटाने के बार केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर रहे सपाक्स के नेताओं ने आज ग्वालियर व्यापार मेला स्थित मंगल वाटिका परिसर में जमकर हंगामा किया। यहाँ भाजपा की बैठक थी । हंगामे के दौरान बैठक में हिस्सा लेने आए कई नेताओं को सपाक्स और आरक्षण विरोधी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।

इनमें पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल , पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह,  साडा अध्यक्ष राकेश जादौन और जिला महामंत्री कमल मखीजानी प्रमुख रूप से शामिल है। बाद में कुछ नेता पिछले गेट से बैठक में शामिल होने पहुंच गए। लेकिन करीब एक घंटे तक हंगामा होने के दौरान अचानक बैठक में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रभात झा के सामने प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें एससी एसटी एक्ट कानून का विरोध करने हेतु एक ज्ञापन भी सौंपा।

बैठक में प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री माया सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा बैठक सहित कई अन्य अतिथि शामिल थे। खास बात यह है कि विरोध के चलते मेल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। तब कहीं जाकर चुनिंदा नेताओं की मौजूदगी में बैठक शुरू हो चुकी हो सकी।

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 सितंबर को चुनाव के मद्देनजर ग्वालियर दौरा प्रस्तावित हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एससी एसटी एक्ट के  विरोध में  प्रदर्शन कर रहे सपाक्स से जुड़े लोग जनप्रतिनिधियों को घेरने में  कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके चलते आज ही सुबह सांसद अनूप मिश्रा और प्रभात झा के निवास पर प्रदर्शन करने के बाद यह कार्यकर्ता मेला ग्राउंड पहुंचे थे। इस मौके पर प्रभात झा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को उनकी आवाज को उचित मंच पर पहुँचाने का भरोसा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments