Homeखेलकिसने कहा तानाशाह न बन जाएं विराट कोहली

किसने कहा तानाशाह न बन जाएं विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर काफी जोश के साथ उतरते हैं। विकेट लेने के बाद मैदान पर उनकी खुशी देखते ही बनती है। विराट कोहली मैदान पर चुस्ती-फुर्ती के साथ फील्डिंग करते हुए नजर आते हैं। अपने आक्रामक रवैये से सुर्खियां बटोरने वाले विराट को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक ब्रेयरली ने अपनी बात रखी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए माइक ब्रेयरली ने कहा, ”कोहली कई बार मैदान पर जरूरत से ज्यादा ही आक्रमक नजर आते हैं। विराट कोहली लंबे समय तक इस रवैये के साथ टीम की कप्तानी नहीं कर सकते, उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है। खिलाड़ियों के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोहली को अपने आपको ढालने की जरूरत है। कई बार कोहली की आक्रामक रवैये की वजह से टीम के साथ खिलाड़ी भी उनसे बात करने में हिचकते होंगे। मुझे डर है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कहीं विराट तानाशाह न बन जाएं। ”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments