Homeप्रमुख खबरेंशिवराज पर पथराव मामले में नए खुलासे से सनसनी

शिवराज पर पथराव मामले में नए खुलासे से सनसनी

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआर्शीवाद यात्रा के दौरान पत्थर फेंकने के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को गवाही देने वाले 23 वर्षीय युवक ने  दावा किया कि पुलिस के दबाव में आकर उसे जबरदस्ती गवाही देनी पड़ी जबकि न तो उसके सामने यह घटना हुई और न ही वह इस मामले में गिरफ्तार किये गये लोगों को जानता है. मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अजय सिंह ने यहां अपने निवास पर युवक संदीप चतुर्वेदी को संवाददाताओं के सामने पेश किया. संदीप ने अपने कथन के शपथ पत्र और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में लिखे पत्र की प्रति संवाददाताओं को देते हुए कहा, ‘‘मैंने उक्त घटना नहीं देखी थी.

रात को लगभग 1.30 बजे मुझे पुलिस उपनिरीक्षक दीपक बघेला ने पेट्रोल पम्प, जहां मैं काम करता हूं, से उठाया और कमर्जी थाना ले जाकर यह बयान देने के लिए कहा कि कुछ लोगों के नाम जो वे (पुलिस) बता रहे हैं, लेकर मैं पुलिस को यह बयान दूं कि उन लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर पत्थर फेंके थे. जिससे रथ का शीशा टूट गया’’. संदीप ने आगे कहा, ‘‘मैंने जब उन्हें (पुलिस) को बताया कि इस तरह की घटना मैंने नहीं देखी और जिन लोगों के नाम आप लेने को कह रहे हैं, मैं उन्हें जानता भी नहीं हूं. परंतु बघेला और अन्य पुलिसवालों ने मुझे थाने में पीटा और मुझसे जबरदस्ती बयान लिया’’.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments