ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री नरेेंेद्र तोमर और रेलवे बोर्ड के चेयरमेन लोहानी के मध्य आयोजित हुई बैठक में ग्वालियर में रेलवे से जुड़े अनेक विकास कार्यो पर चर्चा की गई बैठक में रेलवे के क्षेत्र में ग्वालियर के लिये अनेक सौगात भी दी गयीं.
गवालियर को मिलीं ये रेल सौगातें
महाराजा मानसिंह प्रतिमा से सिंधिया कन्या विद्यालय तक आर.ओ.बी का निर्माण 31दिसंबर तक पूरा हो जायेगा.
*”खेलो इंडिया”* योजना के अंतर्गत ग्वालियर स्थित रेलवे स्टेडियम के लिये नया एस्ट्रोटर्फ लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी.
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार व आधुनिकीकरण की श्रंखला प्लेटफार्म क्रमांक 2,3, 4 पर लिफ्ट लगाई जायेंगी तथा सबसे अंत में प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर लगेगी.
रायरू डिपो यार्ड का निर्माण व स्थानांतरण की कार्यवाही 31 दिसंबर तक पूर्ण कर ली जायेगी.
ग्वालियर-श्योपुर नेरोगेज परिवर्तन पर विचार किया जायेगा तथा इस हेतु नया प्लेट फार्म बनाया जायेगा.
आवागमन को सुचारू तथा सुरक्षित करने के दृष्टिकोण से ग्वालियर में महलगांव तथा डबरा स्टेशन के निकट अंडरपास निर्माण हेतु रेलवे ने दी सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया कि उपरोक्त दोनों कार्यों के डिजाइन-ड्राइंग रेलवे तैयार कर शीघ्र देगा. निविदा लगाने की कार्यवाही की जाये. लोक निर्माण विभाग के द्वारा राशि भुगतान करने के बाद “कार्यादेश” जारी किया जाये.
न्यू शताब्दीपुरम क्रासिंग संख्या-426 तथा IIITM के पास क्रासिंग संख्या-427 पर आर ओ बी निर्माण के संबंध में अद्यतन स्थिति पर निर्देशित किया गया कि जिला प्रशासन ट्रैफिक डायवर्ट कर अनमोदन की प्रत्याशा में निविदा की कार्यवाही पूर्ण कर 31 मार्च 2019 तक पूर्ण किया जाये.
न्यू कलेक्ट्रेट-विवेकानंद नीडम क्रासिंग संख्या-418 को रेलवे बोर्ड की पिंक बुक में शामिल करने के मध्य रेलवे के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी.
यह तय हुआ कि डिपोजिट वर्क के आधार पर तानसेन नगर से रेसकोर्स रोड मार्ग पर आर ओ बी निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग के द्वारा 10 करोड़ रुपये जमा कराये जा चुके हैं . शेष राशि शीघ्र जमा कराई जायेगी.निर्देशित किया गया कि जिला प्रशासन ट्रैफिक डायवर्ट कर अनमोदन की प्रत्याशा में निविदा की कार्यवाही पूर्ण कर 31 मार्च 2019 तक पूर्ण किया जाये.
ग्वालियर रेलवे स्टेशन एवं कालोनी के पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा किये जाने पर निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन, नगर निगम, स्मार्ट सिटी एवं रेलवे सयुंक्त रुप से विकास की योजना बनायेंगे.
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर तथा चेयरमेन श्री लोहानी ने
निरीक्षण भी किया
विभागीय अधिकारियों के साथ रायरू डिपो यार्ड तथा महाराजा मानसिंह आर ओ बी का भौंतिक निरीक्षण भी किया.
बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह, कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, डी आर एम ए के मिश्रा, सेतु मंडल के अधीक्षणयंत्री मोहर सिंह जादौन आदि उपस्थित थे.
स्थानीय सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रेलवे बोर्ड के चेयरमेन अश्विनी लोहानी के सकरात्मक दृष्टिकोण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है.