HomeBreakingदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लहराया भगवा, NSUI को झटका

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लहराया भगवा, NSUI को झटका

देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शानदार जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने डूसू चुनाव में चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की है जबकि एनएसयूआई के खाते में एक सीट गई है। वहीं आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई और लेफ्ट के गठबंधन को कोई सीट नहीं मिली है।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अंकित बसोया, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के शक्ति सिंह, संयुक्त सचिव पर एबीवीपी की ज्योति चौधरी तथा सचिव पद पद एनएसयूआई के आकाश चौधरी ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष के चुनाव में 6211 वोट नोटा को मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए 6435 वोट नोटा को मिले। सचिव पद के लिए 6810 वोट और संयुक्त सचिव पद के लिए 8273 वोट नोटा को मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments