राहुल गांधी ने आज भोपाल में अपने बहुप्रतीक्षित रोड शो की शुरुआत कर दी है। राहुल ने इसे संकल्प यात्रा नाम दिया है। इतना ही नहीं इसके माध्यम से सॉफ्ट हिंदुत्व का प्रचार करने की कोशिश की गई है।
ऐसा इसलिए लिखा जा रहा है क्यों कि राहुल ने रोड शो शुरू करने से पहले कन्या पूजन किया और धार्मिक विधिविधान से पूजा करते दिखाई दिए। बेनर पोस्टरों में भी रोली चावल लगाए गए। इतना ही नहीं पोस्टरों में उन्हें शिवभक्त दिखाया गया है।
रोड शो भेल मैदान पहुंचेगा जहां राहुल कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। खबर लिखे जाने तक रोड़ शो में अच्छी भीड़ देखी जा रही है राहुल एक बस में सवार होकर हाथ हिला रहे हैं ।